लाइव न्यूज़ :

हैवेल्स को पंखे के व्यवसाय में विकास गति कायम रहने की उम्मीद

By भाषा | Updated: March 22, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च उपभोक्ता इलेक्ट्रिक सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स को इस गर्मी में अपने पंखे के कारोबार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है और कंपनी इस खंड में अभनव समाधान भी प्रदान कर रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हैवेल्स इंडिया के अध्यक्ष- (इलेक्ट्रिकल टिकाऊ उपभोक्ता माल) आर एस नेगी ने कहा कि कंपनी ने कोविड पूर्व ​​के बिक्री स्तर को पहले ही प्राप्त कर लिया है। कंपनी ने तीसरी तिमाही में पंखों की बिक्री कारोबार में वृद्धि दर्ज की है। उसे आगे भी वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।

हैवेल्स प्रीमियम श्रेणी के पंखों पर दांव लगा रही है। इनकी कीमत 3,000 रुपये और उससे अधिक के दायरे में है।बाजार में ऐसे पंखों की हिस्सेदारी लगभग 8-10 प्रतिशत है।

पंखा खंड के अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए, हैवेल्स ने सोमवार को भारत का ऐसा पहला सीलिंग फैन लॉन्च किया जो तीन चरणों में हवा शुद्धिकरण की प्रौद्योगिकी (एयर प्यूरीफायर) से लैस है जो पीएम 2.5 और पीएम 10 प्रदूषकों को फिल्टर कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें