लाइव न्यूज़ :

हरियाणा सरकार ने 15 मई तक करीब 85 लाख टन गेहूं खरीद की

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 जून हरियाणा सरकार ने रबी सत्र 2021-22 के दौरान राज्य की 396 मंडियों या खरीद केंद्रों से एक अप्रैल से 15 मई तक करीब 85 लाख टन गेहूं की खरीद की है।

एक सरकारी बयान में सोमवार को यहां कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा तय किए गए 1,975 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल की खरीद की गई है।

हरियाणा सरकार ने एक अप्रैल से 15 मई तक कुल 84,93,145 लाख टन गेहूं की खरीद की है।

राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने 25,67,599 लाख टन गेहूं, हैफेड ने 36,22,157 लाख टन, भारतीय खाद्य निगम ने 6,94,294 लाख टन और हरियाणा भंडारण निगम ने 16,09,095 लाख टन गेहूं की खरीद की है।

राज्य की खरीद एजेंसियों - खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा खरीदे गए गेहूं में से खरीदी गई फसल का कुल एमएसपी लगभग 15,402.73 करोड़ रुपये था, जिसमें से 15,385.09 करोड़ रुपये का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया है।

बयान में कहा गया है कि इसके अलावा, मजदूरों और आढ़तियों या कमीशन एजेंटों को 319.11 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

अज्ञात बैंक खातों व अन्य कारणों से 17.64 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। जिन किसानों का भुगतान लंबित है, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपने बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी संबंधित अधिकारियों के पास जमा कराएं ताकि उनका भुगतान जल्द से जल्द किया जा सके।

इस बीच, बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने सरसों के लिए 4,650 रुपये प्रति क्विंटल, चना के लिए 5,100 रुपये प्रति क्विंटल और जौ के लिए 1,600 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य तय किया है।

बयान के अनुसार, केंद्र द्वारा निर्धारित 5,885 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 26 जून 2021 तक हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा 1,770 किसानों से लगभग 2,948.05 टन सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू