लाइव न्यूज़ :

विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भी बयान देते हैं, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 21:02 IST

पहले की सरकार में तो आय सीमा भी 1 लाख 20 हजार रुपये थी, जबकि वर्तमान सरकार ने आय सीमा को 1 लाख 80 हजार रुपये की। उसके बाद लोगों ने बीपीएल के लिए आवेदन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सत्र के दौरान इसी सदन में विस्तृत जवाब दिया था।गरीबी रेखा से नीचे हैं और अपना फॉर्म स्वयं भरें।

चंडीगढ़ःहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के नेता वोट चोरी की बात करते हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस के क्रिया—कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है, इसलिए विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं और वे कुछ भी बयान देते हैं।  मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्न काल के दौरान विधायक श्री बीबी बत्रा द्वारा बीपीएल कार्डों की संख्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पिछले सत्र के दौरान इसी सदन में विस्तृत जवाब दिया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रक्रिया बनाई और लोगों को कहा कि वे स्वयं बताएं कि वे गरीबी रेखा से नीचे हैं और अपना फॉर्म स्वयं भरें। पहले की सरकार में तो आय सीमा भी 1 लाख 20 हजार रुपये थी, जबकि वर्तमान सरकार ने आय सीमा को 1 लाख 80 हजार रुपये की। उसके बाद लोगों ने बीपीएल के लिए आवेदन किया।

उन्होंने कहा कि उस समय इसी सदन में उन्होंने कहा था कि चुनावों के बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा और जो गलत होगा उसका नाम कट जाएगा, ये स्कैंडल की बात कहां से आ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक श्री बीबी बत्रा ने 8 लाख का आंकड़ा बताया है, जबकि 2022 में राशन कार्ड की संख्या 30 लाख से ज्यादा थी।

ये पता नहीं कहां से डाटा लेकर आए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके समय में तो क्या हालात थे, गरीब व्यक्ति को सामान भी नहीं मिलता था, जो गरीब व्यक्ति था वह तो देखता रहता था, अन्य लोग उनका सामान ले जाते थे। सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि ये वोट चोरी की बात करते हैं। वोट देना लोगों का अधिकार है और जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है।

टॅग्स :हरियाणानायब सिंह सैनीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार