लाइव न्यूज़ :

गुजरात सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए पोर्टल, मोबाइल ऐप शुरू किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:11 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ जून गुजरात सरकार ने मंगलवार को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए एक वेब पोर्टल और एक मोबाइल ऐप शुरू किया ताकि इन लोगों को कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने की खातिर स्मार्ट कार्ड प्रदान किए जा सके।

गुजरात सरकार की एक विज्ञप्ति के अनुसार मु्ख्यमंत्री विजय रुपाणी ने 'ई-निर्माण' पोर्टल और उसका मोबाइल ऐप पेश किया। राज्य में असंगठित क्षेत्र के 9.20 लाख मजदूर पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और उन्हें यू-विन कार्ड दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पोर्टल और ऐप का शुभारंभ करते हुए कहा कि पंजीकरण के लिए नामित कार्यालय जाने पर मजदूरों के कामकाज का एक दिन बेकार चला जाता था, इसलिए राज्य सरकार ने यह ऑनलाइन सेवा शुरू करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के पास अब दोनों ही विकल्प होंगे, वे इन ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल कर पंजीकरण करा सकते हैं या खुद सामान्य सेवा केंद्र जाकर ऐसा करा सकते हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार यू-विन कार्ड धारक मजदूर बीमा, अस्पतालों की सेवा लेने के लिए 'मां अमृतम' योजना और 'श्रमिक अन्नपूर्णा योजना' के तहत सस्ते भोजन जैसी कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?