लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अधिकारियों ने आईटीसी घोटाले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने एक व्यक्ति को फर्जी कंपनी बनाने और 50.03 करोड़ रुपये के इनपुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया कि केंद्रीय माल एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, दिल्ली पूर्व के अधिकारियों ने फर्जी कंपनियों के एक नेटवर्क का खुलासा किया है, जिन्हें विशाल नाम के एक व्यक्ति के द्वारा संचालित किया जा रहा था। विशाल पेशे से एक वकील है और कड़कड़डूमा कोर्ट, दिल्ली में अभ्यास कर रहा है।

विशाल ने अपने नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर इस जीएसटी धोखाधड़ी की शुरुआत की। उक्त कंपनी को विशाल ने अपने निवास के पते पर पंजीकृत करवाया। इसके बाद, उसने फर्जी फर्म बनाने के लिये अलग-अलग व्यक्तियों के विभिन्न केवाईसी की व्यवस्था की, जिनमें कोई भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं थी। इन्हें नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट के लिये बनाया गया था।

बयान में कहा गया, ‘‘उसके आवास की तलाशी के दौरान कई केवाईसी और चेक पाये गये। उसने अपने ग्राहकों को चालान राशि के दो प्रतिशत कमीशन के बदले में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्रदान किया। कुल नकली इनपुट टैक्स क्रेडिट अभी तक की गणना के आधार पर 50.03 करोड़ रुपये का है, जो जांच के साथ बढ़ सकता है।

आरोपी को 13 मार्च तक के लिये 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें