लाइव न्यूज़ :

जीएसटी संग्रह दिसंबर में 1.15 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

By भाषा | Updated: January 1, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी वित्त मंत्रालय ने शु्क्रवार को बताया कि दिसंबर में जीएसटी संग्रह 1.15 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया, जो त्योहारी मांग और अर्थव्यवस्था में सुधार को दर्शाता है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दिसंबर 2020 में सकल जीएसटी राजस्व 1,15,174 करोड़ रुपये रहा, और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू होने के बाद किसी भी महीने के मुकाबले यह सबसे अधिक है।

बयान में कहा गया, ‘‘यह पिछले 21 महीनों में सबसे अधिक मासिक राजस्व वृद्धि है। यह महामारी के बाद तेज आर्थिक सुधार और जीएसटी चोरी और फर्जी बिल के खिलाफ चलाए गए देशव्यापी अभियान, और व्यवस्थागत बदलावों के चलते संभव हुआ।’’

नवंबर माह के लिये 31 दिसंबर तक कुल 87 लाख जीएसटीआर-3बी रिटर्न दाखिल किए गए।

समीक्षाधीन महीने में आयातित वस्तुओं से राजस्व 27 प्रतिशत बढ़ा और घरेलू लेनदेन (आयात सेवाओं सहित) से राजस्व इससे पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक रहा।

जीएसटी राजस्व में सुधार के हालिया रुझानों के अनुरूप राजस्व संग्रह ने लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार किया। दिसंबर 2020 में कुल राजस्व संग्रह दिसंबर 2019 के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक था।

दिसंबर में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 21,365 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी संग्रह 27,804 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 57,426 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्र 27,050 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 8,550 करोड़ रुपये (आयात पर एकत्र 971 करोड़ रुपये सहित) रहा।

अभी तक अधिकतम जीएसटी संग्रह अप्रैल 2019 में 1,13,866 करोड़ रुपये रहा था।

जीएसटी संग्रह आर्थिक गतिविधियों की स्थिति को दर्शाता है और यह कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के कारण अप्रैल में 32,172 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर चला गया था। हालांकि, लॉकडाउन में राहत के साथ इसमें भी सुधार हुआ।

डेलॉइट इंडिया के वरिष्ठ निदेशक एम एस मणि ने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगातार बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था की मजबूती को लेकर भरोसा बढ़ाएगी और इससे पता चलता है कि व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह फिर से शुरू हो गई हैं और वस्तुओं तथा सेवाओं की मांग तेज बनी हुई है।

सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि जीएसटी राजस्व में बढ़ोतरी से पता चलता है कि उद्योग सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू