लाइव न्यूज़ :

फरवरी में GST collection 1.05 लाख करोड़, जनवरी 2020 के मुकाबले कम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2020 19:45 IST

मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने आईजीएसटी की संकलित राशि में से नियमानुसार सीजीएसटी के लिए 22,586 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 16,553 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

Open in App
ठळक मुद्दे फरवरी का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह इससे पिछले महीने जनवरी 2020 के 1.10 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले कम है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, “फरवरी 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रुपये है।

सरकार ने फरवरी में जीएसटी के तहत 1.05 लाख करोड़ रुपये की वसूली की जो पिछले साल इसी महीने की वसूली के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक है।

हालांकि इस साल फरवरी का माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह इससे पिछले महीने जनवरी 2020 के 1.10 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले कम है। वित्त मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, “फरवरी 2020 में सकल जीएसटी संग्रह 1,05,366 करोड़ रुपये है जिसमें सीजीएसटी (केंद्रीय जीएसटी) 20,569 करोड़ रुपये, एसजीएसटी (राज्य जीएसटी) 27,348 करोड़ रुपये, आईजीएसटी (एकीकृत जीएसटी) 48,503 करोड़ रुपये और जीएसटी उपकर का संग्रह 8,947 करोड़ रुपये है।”

बयान में बताया गया कि जनवरी महीने के सौदों के संबंध में 29 फरवरी तक कुल 83 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न दाखिल किए गए। यह आंकड़ा इससे पिछले महीने के बराबर ही है। मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने आईजीएसटी की संकलित राशि में से नियमानुसार सीजीएसटी के लिए 22,586 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के लिए 16,553 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

बयान में कहा गया, “फरवरी 2020 में नियमानुसार निपटान के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अर्जित कुल जीएसटी प्राप्तियां क्रमश 43,155 करोड़ रुपये और 43,901 करोड़ रुपये रहीं।” घरेलू लेनदेन से फरवरी महीने में जीएसटी राजस्व में पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 12 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। बयान में कहा गया कि फरवरी 2019 के मुकाबले इस महीने में आयातित वस्तुओं पर जीएसटी संग्रह में दो प्रतिशत की कमी आई।

टॅग्स :जीएसटीनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीदिल्लीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित