लाइव न्यूज़ :

ग्रोफर्स अपने कर्मचारियों, उनके परिवार के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च ऑनलाइन किराना सामान उपलब्ध कराने का मंच ग्रोफर्स ने मंगलवार को कहा कि वह अपने कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा कंपनी के ठेका कर्मियों के टीकाकरण का खर्चा उठाएगा।

कंपनी के अनुसार वह 38 शहरों में उससे जुड़े 25,000 लोगों के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी।

ग्रोफर्स ने एक बयान में कहा कि कंपनी अपने कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों (माता-पिता, पति या पत्नी और दो बच्चों) के अलावा ठेके पर काम कर रहे कर्मियों के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी।

बयान के अनुसार जो कर्मचारी खुद से टीका लगवाते हैं, उस पर होने वाले खर्च का भुगतान किया जाएगा।

ग्रोफर्स के मानव संसाधन विभाग के प्रमुख अंकुश अरोड़ा ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण समय में हमारी टीम हमारे साथ रही और उनके टीकाकरण का खर्चा उठाकर हम उनकी और उनके परिजनों की सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चत करना चाहते हैं...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें