लाइव न्यूज़ :

GROSS DOMESTIC PRODUCT: घरेलू मांग, व्यापार और उपभोक्ता पर भरोसा, जीडीपी वृद्धि दर सात प्रतिशत किया, फिच रेटिंग्स ने कहा- अमेरिका, जापान और चीन से आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2024 14:46 IST

GROSS DOMESTIC PRODUCT: फिच का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहेगी। यह सरकार के 7.6 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देआर्थिक वृद्धि घरेलू मांग के साथ तिमाही अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। निवेश वृद्धि सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि निजी खपत 3.5 प्रतिशत ऊंची रही है।वैश्विक वृद्धि के अनुमान को भी 0.3 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 2.4 प्रतिशत कर दिया है।

GROSS DOMESTIC PRODUCT: फिच रेटिंग्स ने मजबूत घरेलू मांग और व्यापार एवं उपभोक्ता भरोसे में सुधार के कारण अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अपने अनुमान को बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) के दौरान देश की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। ऐसे में फिच का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रहेगी। यह सरकार के 7.6 प्रतिशत के अनुमान से थोड़ा अधिक है।

रेटिंग एजेंसी ने अपने नवीनतम ‘वैश्विक आर्थिक परिदृश्य’ में कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि घरेलू मांग के साथ तिमाही अनुमानों से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। निवेश वृद्धि सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि निजी खपत 3.5 प्रतिशत ऊंची रही है। इसके साथ ही फिच रेटिंग्स ने 2024 के लिए अपने वैश्विक वृद्धि के अनुमान को भी 0.3 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 2.4 प्रतिशत कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी का मानना है कि निकट भविष्य में वृद्धि की संभावनाओं में सुधार हुआ है। फिच रेटिंग्स ने अमेरिका की वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 2.1 प्रतिशत कर दिया है। दिसंबर, 2023 के वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में यह अनुमान 1.2 प्रतिशत का था।

इसमें कहा गया, ‘‘अमेरिका की वृद्धि की संभावनाएं बेहतर होने से चीन के वृद्धि अनुमान में मामूली कटौती का असर नहीं पड़ा है। चीन के वृद्धि दर के अनुमान को 4.6 से घटाकर 4.5 प्रतिशत किया गया है।’’ इसके साथ ही फिच रेटिंग्स ने यूरो क्षेत्र के वृद्धि के अनुमान को 0.7 प्रतिशत से संशोधित कर 0.6 प्रतिशत कर दिया है।

टॅग्स :सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी)अमेरिकाजापानचीनइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?