लाइव न्यूज़ :

गोयल को उम्मीद, ब्रिटेन कुछ वस्तुओं पर उत्पाद शुल्क में कमी लाने के भारत के आग्रह को स्वीकार करेगा

By भाषा | Updated: December 17, 2020 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को उम्मीद जतायी कि ब्रिटेन वृहत मुक्त व्यापार समझौते की रूपरेखा के तहत शीघ्र फल के लिए कुछ वस्तुओं पर सीमा शुल्क में उल्लेखनीय कटौती के भारत के आग्रह को स्वीकार करेगा। दोनों देश अभी समझौते पर काम कर रहे हैं।

उद्योग मंडल सीआईआई के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि जिस मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हम काम कर रहे हैं, उसकी रूपरेखा के अंतर्गत कुछ वस्तुओं पर सीमा शुल्क में उल्लेखनीय कटौती के प्रस्ताव को ब्रिटेन स्वीकार करेगा।’’

उन्होंने कहा कि इस कदम से दोनों देशों को लाभ होगा।

मंत्री ने कहा, ‘‘हम वस्तुओं और सेवाओं के क्षेत्र में व्यापार की संभावनाओं पर गौर कर रहे हैं। हम व्यापक व्यापार भागीदारी में निवेश पर भी विचार कर रहे हैं। हम इस बात पर गौर कर रहे हैं कि क्या इसे हम कुछ वस्तुओं पर फिलहाल लागू (अर्ली हार्वेस्ट) कर सकते हैं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या एफटीए पर बातचीत को पूरा करने के लिये कोई समयसीमा है, उन्होंने कहा कि इस बारे में हो रही बातचीत की प्रकृति जटिल है। देश पर आने वाले कई साल तक इसका प्रभाव होता है।

गोयल ने कहा, ‘‘...पिछले अनुभवों को देखते हुए, हमें प्रत्येक एफटीए को बड़ी सावधानी के साथ विचार करने की जरूरत है।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष बातचीत में तेजी लाने पर गौर कर रहे हैं।

कार्यक्रम में ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री एलिजाबेथ ट्रुस ने कहा कि रूपरेखा के तहत दोनों पक्ष व्यापार भागीदारी पर काम कर रहे हैं। यह रूपरेखा आगे एफटीए का रास्ता साफ करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एफटीए के मामले में हमने प्रगति की है लेकिन अभी और किया जाना है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि यह किस प्रकार कारोबार करने के लिये आसान और बेहतर हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो