लाइव न्यूज़ :

जीईएम पोर्टल में मिलीभगत रोकने को लेकर गोयल ने दिए निर्देश

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को अधिकारियों को सरकारी खरीद पोर्टल गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) में किसी भी तरह की साठगांठ और मिलीभगत के खिलाफ सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को अधिक संख्या में आकर्षित करने के लिए इस व्यवस्था को अधिक किफायती एवं सरल बनाना होगा।

गोयल ने जीईएम पोर्टल के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके परिचालन की नियमित समीक्षा की जानी चाहिए ताकि सभी तकनीकी एवं वित्तीय पहलू हमेशा दुरूस्त बने रहें।

वाणिज्य एवं उद्योग के अलावा कपड़ा, उपभोक्ता मामलों और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालयों का भी दायित्व संभाल रहे गोयल ने जीईएम पोर्टल पर लागू लेनदेन शुल्क घटाने और इसकी एक सीमा तय करने की जरूरत बताते हुए कहा कि कारोबार बढ़ाने के लिए अधिक संख्या में कारोबारियों को आकर्षित करना होगा। हालांकि उन्होंने अधिकारियों को सजग करते हुए कहा, "इस दौरान जीईएम में किसी भी तरह की साठगांठ और मिलीभगत को लेकर सावधान रहना होगा।"

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस पोर्टल को उपयोगकर्ताओं एवं कारोबार के अधिक अनुकूल बनाना होगा ताकि कारोबारी सुगमता को भी बढ़ाया जा सके। इसके लिए उन्होंने पोर्टल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का भी इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि एआई कारोबारियों की मिलीभगत और साठगांठ पर निगरानी रखने का भी काम करेगा।

मंत्री ने इस व्यवस्था की पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि जीईएम प्लेटफॉर्म को लेकर संदेह जताने का मौका किसी को भी नहीं मिलना चाहिए।

जीईएम पोर्टल को रेलवे की ई-खरीद प्रणाली आईआरईपीएस के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक पायलट प्रोजेक्ट भी अगले महीने शुरू होने वाला है। इंडिया पोस्ट और पंचायती राज मंत्रालय के साथ जीईएम पोर्टल को जोड़ने की प्रक्रिया पहले से ही जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?