लाइव न्यूज़ :

गोयल ने कोविड टीके का उत्पादन बढ़ाने के उपायों को लेकर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के साथ चर्चा की

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए एक न्यायसंगत तरीके से टीके की उपलब्धता बढ़ाने को लेकर शुक्रवार को अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के साथ चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बैठक में निर्धन लोगों के टीकाकरण और जिंदगियों को बचाने की चुनौती से निपटने के लिए वैश्विक टीका उत्पादन बढ़ाने की खातिर ट्रिप्स के कुछ प्रावधानों में ढील देने से जुड़े भारत के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गयी।

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण के इलाज, उसकी रोकथाम के संदर्भ में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों से छूट दिए जाने का एक प्रस्ताव सौंपा था।

ट्रिप्स समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, अघोषित सूचना या व्यापार संबंधी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया बहुपक्षीय समझौता है।

बयान में कहा गया, "बैठक कोविड-19 से उपजी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक समावेशी एवं न्यायसंगत तरीके से टीके की उपलब्धता बढ़ाने के विषय पर केंद्रित थी।"

गोयल ने इस बात का उल्लेख किया कि ऐसे में जब पूरी दुनिया को टीके की बहुत ज्यादा जरूरत है, टीका निर्माताओं के लिए आपूर्ति श्रृंखला को मुक्त और अनियंत्रित रखना चाहिए।

बयान में कहा गया, "दोनों पक्ष टीके की उपलब्धता बढ़ाने और जिंदगियां बचाने के आम निश्चय की दिशा में काम करने पर सहमत हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो