लाइव न्यूज़ :

गोयल ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मित्र देशों के साथ सेवाओं के व्यापार करार का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मित्र देशों के बीच सेवाओं पर व्यापार करार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे घरेलू नियमनों को उदार करने और ई-कॉमर्स तथा आईटी जैसे क्षेत्रों में क्षमता का निर्माण करने में मदद मिलेगी।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र के व्यापार मंत्रियों के साथ विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए गोयल ने बुधवार कहा कि 2020 में चुनिंदा हिंद-प्रशांत अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत का व्यापार बढ़कर 262 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 2001 में 33 अरब डॉलर था।

हालांकि, उन्होंने कहा कि गैर-शुल्क उपाय क्षेत्र में व्यापार में सबसे बड़ी अड़चन हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सेवाओं के व्यापार करार की संभावनाओं को देखते हुए मित्र देशों के बीच हिंद-प्रशांत व्यापक सेवा करार की संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इससे घरेलू नियमनों को उदार करने में मदद मिलेगी और ई-कॉमर्स तथा आईटी आधारित सेवाओं तथा कृत्रिम मेधा जैसे अन्य क्षेत्रों में क्षमता का निर्माण किया जा सकेगा।

उन्होंने क्षेत्र की कंपनियों का आह्वान किया कि वे भारत की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाए। इस योजना के तहत 13 क्षेत्र आते हैं।

उन्होंने कहा कि व्यापार में सु्गमता से सीमापार वस्तुओं की आवाजाही आसान हो सकेगी। क्षेत्र को भारत को प्रमुख निर्यात पेट्रोलियम, हीरा, दवाओं और हल्के जहाज है। वहीं भारत कोयले, पेट्रोलियम, पाम तेल और दूरसंचार उपकरणों का आयात करता है।

हिंद-प्रशांत में श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, फिजी, भारत, जापान, मलेशिया, मालदीव, न्यूजीलैंड और सिंगापुर आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू