लाइव न्यूज़ :

सरकार सौर विनिर्माण के लिए पीएलआई के तहत सहायता बढ़ाकर 24,000 करोड़ रुपये करेगी : आर के सिंह

By भाषा | Updated: November 14, 2021 12:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर सरकार घरेलू सौर सेल और मॉड्यूल विनिर्माण के लिए उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तपोषण बढ़ाकर 24,000 करोड़ रुपये करेगी। अभी यह राशि 4,500 करोड़ रुपये है।

बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम सोलर सेल और मॉड्यूल्स के लिए 4,500 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना लेकर आए। हमने बोलियां आमंत्रित कीं और हमें सौर उपकरणों के लिए 54,500 मेगावॉट क्षमता हासिल हुई। हमने सरकार से इस योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये और देने को कहा है। सैद्धान्तिक रूप से इसे मंजूरी मिल चुकी है। अब हमारे पास 24,000 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना है। हम सौर उपकरणों का निर्यात करेंगे।’’

सिंह ने बताया कि फिलहाल देश में सौर मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता 8,800 मेगावॉट की है। जबकि सौर सेल की विनिर्माण क्षमता 2,500 मेगावॉट है।

इस साल अप्रैल में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सौर पीवी मॉड्यूल्स के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने के लिए 4,500 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी थी।

इस योजना के तहत एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल्स की विनिर्माण क्षमता में 10,000 मेगावॉट जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए वर्तमान में 17,200 करोड़ रुपये के सीधे निवेश की जरूरत होगी।

पीएलआई योजना के तहत आवंटन बढ़ाकर 24,000 करोड़ रुपये करने से निवेश की मात्रा और घरेलू विनिर्माण क्षमता को और बढ़ाया जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर पीएलआई योजना...राष्ट्रीय उच्च दक्षता सौर पीवी मॉड्यूल्स कार्यक्रम.. का मकसद बिजली जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में आयात पर निर्भरता को कम करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत