लाइव न्यूज़ :

सरकार कॉरपोरेट बांड बाजार को समर्थन की व्यवस्था पर कर रही काम: वित्त मंत्रालय अधिकारी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सरकार बांड बाजार को मजबूत बनाने के लिये ‘बैकस्टॉप’ सुविधा बनाने पर विचार कर रही है। इसकी घोषणा बजट में की गयी थी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

‘बैकस्टॉप’ सुविधा एक इकाई होगी जो निवेश ग्रेड वाले अपेक्षाकृत कम कारोबार वाले कॉरपोरेट बांड में कारोबार कर सकती है। यह इकाई खासकर दबाव के समय ऐसे बांड द्वितीयक बाजार में विभिन्न बाजार प्रतिभागियों से खरीदने के मामले में समर्थन देगी।

उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव आनंद मोहन बजाज ने कहा कि सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के परामर्श से कॉरपोरेट बांड में विदेशी निवेशकों की भागीदारी सीमा 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत की है।

पिछले कुछ साल में कॉरपोरेट बांड बाजार को लेकर काफी कुछ काम किये गये हैं और अभी इसमें बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है।

बजाज ने कहा, ‘‘हम व्यापार सुविधाओं पर काम कर रहे हैं। इससे निश्चित रूप से कॉरपोरेट बांड बाजार में प्रतिभागियों के बीच भरोसा बढ़ेगा।’’

बाजार नियामक सेबी के प्रस्ताव के आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में ‘बैकस्टॉप’ सुविधा के गठन की घोषणा की गयी। इसके तहत निवेश ग्रेड वाले बांड की खरीद दबाव और सामान्य दोनों समय में की जाएगी। इससे बांड बाजार के विकास में मदद मिलेगी।

अधिकारी ने कहा कि सरकार निवेशकों के लिये एक ‘चार्टर’ बनाने पर भी काम कर रही है। इसमें निवेशकों के अधिकार और जिम्मेदारी की बात होगी। साथ ही निवेशक शिकायत निपटान की व्यवस्था होगी।

निवेशक ‘चार्टर’ से न केवल निवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी बल्कि निवेशकों को बेहतर जानकारी के साथ निवेश के लिये प्रोत्साहित करेगा।

वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में निवेशकों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से निवेशक चार्टर का प्रस्ताव किया गया था।

इसी कार्यक्रम में प्रधान आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल ने कहा कि सरकार और आरबीआई सरकारी बांड को वैश्विक बांड सूचकांकों में शामिल करने को लेकर काम कर रहे हैं और इस बारे में इस साल कुछ घोषणा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो