लाइव न्यूज़ :

सरकार निर्यात बीमा कवर बढ़ाने के लिये रिण गारंटी निगम को उपलब्ध करायेगी पूंजी

By भाषा | Updated: June 28, 2021 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार सामानों के निर्यात पर बीमा कवर को बढ़ावा देने के लिये निर्यात रिण गारंटी निगम (ईसीजीसी) में अगले पांच साल के दौरान पूंजी डालेगी जिससे यह और 88,000 करोड़ रुपये तक के निर्यात ऋण की गारंटी ले सकेगा।

ईसीजीसी रिण बीमा सेवायें उपलब्ध कराकर निर्यात को बढ़ावा देता है। देश के 30 प्रतिशत वस्तु निर्यात को ईसीजीसी उत्पादों का समर्थन मिलता है।

वित्त मंत्री ने कोविड की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिये सोमवार को कुछ उपायों की घोषणा की। इनमें यह भी कहा गया है कि निर्यात को समर्थन देने के लिये पांच साल के दौरान ईसीजीसी में इक्विटी पूंजी डाली जायेगी। इससे निर्यात ऋण पर बीमा संरक्षण 88,000 करोड़ रुपये तक और बढ़ा सकेगा।

परियोजना निर्यात के मामले में वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमने राष्ट्रीय निर्यात बीमा खाता (एनईआईए) न्यास, को समर्थन देने का फैसला किया है। यह न्यास अब भारतीय एक्जिम बैंक के जरिये अगले पांच साल के दौरान परियोजना निर्यात के लिये अतिरिक्त 33,000 करोड़ रुपये का बीमा उत्तरदायित्व ले सकेगा। ’’

एनईआईए ट्रस्ट ने 31 मार्च 2021 तक 52 देशों में 52,860 करोड़ रुपये के 211 परियोजनाओं को समर्थन दिया है। ये परियोजनायें 63 विभिन्न भारतीय परियोजना निर्यातकों की हैं।

एनईआईए ट्रस्ट जोखिम कवर समर्थन देकर मध्यम और दीर्घकालिक अवधि की परियोजना निर्यात को समर्थन देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें