लाइव न्यूज़ :

सरकार निर्बाधन बिजली आपूर्ति के लिए घाटे वाले डिस्कॉम पर देगी खास ध्यान: अधिकारी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी बिजली मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव आशीष उपाध्याय ने कहा कि सरकार सभी के लिए बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली वितरण इकाइयों या डिस्कॉम पर खासतौर से ध्यान देगी, जिनमें से ज्यादातर राज्यों के द्वारा संचालित हैं और नकदी संकट का सामना कर रही हैं।

डिस्कॉम समय पर बिजली उत्पादक इकाइयों (जेनकॉस) को भुगतान नहीं कर पाते हैं, जिसके चलते बिजली क्षेत्र तनाव से जूझ रहा है।

उपाध्याय ने इंस्टीट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा आयोजित एक वेबगोष्ठी में कहा कि अगले तीन-चार वर्षों के दौरान सरकार का सबसे अधिक ध्यान वितरण क्षेत्र पर होगा।

डिस्कॉम को लगातार हो रहे घाटे के बारे में उन्होंने कहा कि बिजली की वास्तविक आपूर्ति और उपभोक्ताओं से वसूली गई लागत के बीच अंतर है।

बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार डिस्कॉम का कुल बकाया नवंबर 2020 तक 1.42 लाख करोड़ रुपये से अधिक था।

सरकार ने बिजली वितरण कंपनियों की मदद के लिए पिछले साल 90 हजार करोड़ रुपये की नकदी सहायता देने की घोषणा की थी। इसे बढ कर 1.2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे पहले नवंबर 2015 में लागू उदय योजना में डिस्कॉम की वित्तीय स्थिति तीन साल में सुधारने का लक्ष्य था।

उपाध्यायन ने कहा कि राज्यों ने लागत आधारित दरें तय करने के लिए बिजली-दर समितियों का गठन नहीं किया जबकि बिजली उत्पादन का खर्च लगतार बढ रहा है। उन्होंने कहा कि पारेषण और वितरण की हानि दूर कर के ही राज्यों के बिजली क्षेत्र में चमक आएगी।

इसी वेब-सम्मेलन में गुजरात के बिजली मंत्री सौरभ पटेल ने कहा कि राज्य सरकारों में इच्छा शक्ति हो तो बिजली क्षेत्र में बदलाव लाए जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें