लाइव न्यूज़ :

पीपीपी परियोजनाओं, ढांचागत संपत्तियों के मौद्रीकरण की प्रक्रिया को और सुधारेगी सरकार:सीतारमण

By भाषा | Updated: June 28, 2021 22:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक- निजी भागीदारी (पीपीपी) परियोजनाओं और मूलभूत ढांचागत परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण को मंजूरी देने की नई सुगठित प्रक्रिया तैयार की जायेगी। इससे केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की संपत्ति के मौद्रीकरण की प्रक्रिया को तेज करने में मदद मिलेगी।

आर्थिक राहत के उपायों की घोषणा करते हुये सीतारमण ने कहा कि पीपीपी परियोजनाओं के लिये मौजूदा प्रक्रिया लंबी है और इसमें कई स्तर पर मंजूरियां लेनी होतीं हैं।

सीतारमण ने कहा कि इससे संपत्तियों को बाजार में चढ़ाने के बजट प्रस्ताव पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

व्यय सचिव टी वी सोमनाथन ने कहा कि इस सबंध में नीति की घोषणा आर्थिक मामले विभाग द्वारा की जायेगी।

वर्ष 2021- 22 के बजट भाषणा में सीतारमण ने यह घोषणा की थी कि नये निर्माण के लिये परिचालन वाली सार्वजनिक ढांचागत संपत्तियों का मौद्रीकरण अति महत्वपूर्ण वित्तपोषण विकल्प है।

उन्होंने कहा था, ‘‘मौजूदा ढांचागत परिसंपत्तियों की एक संभावित राष्ट्रीय मौद्रीकरण पाइपलाइन की शुरुआत की जायेगी।’’

मौद्रीकरण की इस योजना के तहत आने वाली कुछ प्रमुख ढांचागत संपत्तियों में एनएचएआई द्वारा संचालित टोल सड़कें, पावर ग्रिड कार्पोरेशन की पारेषण संपत्तियां, गेल, इंडियन आयल और एचपीसीएल की तेल एवं गैस पाइपलाइनें, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के हवाईअड्डे आदि शामिल हैं।

इसके अलावा रेलवे, भंडारण निगम की संपत्तियां, खेलकूद के स्टेडियम आदि भी शामिल किये जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें