लाइव न्यूज़ :

कोरोना में बंद हुए कारखानों को फिर शुरू करने की कोशिश कर रही है सरकार: राणे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 22:53 IST

Open in App

जयपुर, 26 नवम्बर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार कोरोना काल में बंद हुए कारखानों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है और इस बारे में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई है।

कोरोना काल में कारखानों के बंद होने व अन्य उद्योगों के समक्ष दिक्कतों के बारे में पूछे जाने पर राणे ने यहां संवाददाताओं से कहा,'कोरोना काल में बंद हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की मदद करने पर हमारी सरकार विचार कर रही है।'

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समझ उठाया था और इस बारे में हमारी बैठक हुई है। हम उनकी मदद करेंगे और बंद कारखानों को वापस चलाएंगे।’’ राणे ने कहा कि बंद कारखानों को फिर शुरू करने की वजह यह है कि उसमें रोजगार वापस आएंगे, उत्पादन बढ़ेगा व हमारा सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत बनने के लिए यह उत्पादन बढ़ाना आवश्यक है। इस कोशिश में हम कोरोना में बंद हुए कारखानों को वापस चालू करने की कोशिश में हैं।’’

इससे पहले राणे ने यहां कुमारप्पा राष्ट्रीय हाथ कागज संस्थान में गाय के गोबर से तैयार खादी इंडिया के नए उत्पाद 'एंटीबैक्टीरियल क्लॉथ' जारी किया।

इस अवसर पर राणे ने कहा कि इस उत्पाद से ग्राहकों को फायदा होगा साथ ही यह किसानों एवं युवा पीढ़ी को रोजगार के नए अवसर पैदा करने में सहायता करेगा। उन्होंने कहा कि 'एंटीबैक्टीरियल क्लॉथ' का कोरोना के इस समय मे बहुत उपयोग है और निकट भविष्य में इससे कई तरह के उत्पाद बनाये जा सकेंगे।

एक बयान के अनुसार खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' आह्वान के तहत इस संस्थान ने देश में सबसे पहली बार गाय के गोबर से पर्यावरण अनुकूल खादी प्राकृतिक पेंट का आविष्कार किया है। इस खादी प्राकृतिक पेंट के उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत गाय का गोबर उपयोग में लिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें