लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति जल्द जारी करेगी सरकार: साइबर सुरक्षा समन्वयक

By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जुलाई सरकार नई साइबर सुरक्षा रणनीति इस साल जारी करेगी। राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा संयोजक राजेश पंत ने पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस रणनीति में देश के साइबर क्षेत्र के समूचे पारिस्थितिकी तंत्र को शामिल किया जाएगा।

शुक्रवार को पीएएफआई के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पंत ने कहा कि सरकार के नई साइबर सुरक्षा रणनीति इसी साल जारी करने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस रणनीति का दृष्टिकोण एक सुरक्षित, संरक्षित, मजबूत, गतिशील और भरोसेमंद साइबर क्षेत्र होगा।’’

पंत ने कहा कि नई रणनीति विभिन्न पहलुओं से निपटने के दिशानिर्देश के रूप में काम करेगी। यह राष्ट्रीय संसाधन के रूप में डेटा, देश में क्षमता का निर्माण या साइबर ऑडिट कुछ भी हो सकता है।

पीएएफआई ने पंत के हवाले से बयान में कहा कि इस नई रणनीति के तहत करीब 80 चीजें सामने आएंगी।

पीएएफआई की चर्चा का विषय ‘नए मौजूदा परिवेश में साइबर सुरक्षा’ को लेकर रखा गया था।

दूरसंचार क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा पर पंत ने कहा कि जहां अन्य देशों ने ऐसी कंपनियों की काली सूची तैयार की है जो उनके यहां परिचालन नहीं कर सकती हैं, वहीं भारत एकमात्र देश है जिसने ऐसी दूरसंचार कंपनियों की श्वेत सूची तैयार की है, जिन्हें देश में परिचालन की अनुमति है।

उन्होंने कहा कि जिन कंपनियों को अनुमति दी जाती है वह ‘विश्वसनीय स्रोत’ होने चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान छह माह के भीतर हमने विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल को तैयार किया और उसे जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब