लाइव न्यूज़ :

सरकार मारिजुआना की कथित बिक्री के लिए अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे : कैट

By भाषा | Updated: November 22, 2021 15:52 IST

Open in App

जयपुर, 22 नवंबर कनफेडरेशन ऑफ आल इंडिया (कैट) ट्रेडर्स ने सोमवार को सरकार से मारिजुआना की कथित बिक्री के लिये ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी अमेजन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

राजस्थान कैट के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि केन्द्र और राज्य सरकार को ई-कॉमर्स के मंच पर ऐसे प्रतिबंधित लेनदेन को रोकने के लिये नियम बनाने चाहिए। यह देश के युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘‘अमेजन द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर मारिजुआना जैसे अवैध पदार्थ बेचने के मामले सामाने आये हैं और कंपनी के खिलाफ मध्य प्रदेश में भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरकार को मामले की गहराई से जांच करनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि शक्तिशाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिये कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों ने पारंपरिक व्यापारियों के बाजारों को खा लिया है और कैट उनके द्वारा खडी की गई चुनौती को स्वीकार करने के लिये तैयार है।

गोयल ने कहा कि हम अमेजन और अन्य ई कामर्स कंपनियों को अपने युवाओं के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड नहीं करने दे सकते।

उन्होंने ने मांग की कि सरकार को ऑनलाइन लेनदेन पर नजर रखने के लिये एक तंत्र विकसित करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘दुकान से किया गया कोई भी लेनदेन सत्यापित होता है लेकिन ऑनलाइन मंच के जरिये लेनदेन की कोई विश्वसनीयता नहीं है। जूता आर्डर करने पर ईंट की डिलिवरी मिलती है। लोगों को ऑनलाइन ठगा जाता हैं जिसका कोई निवारण नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?