लाइव न्यूज़ :

सरकार ने चीनी के न्यूनतम बिक्री मूल्य में वृद्धि की संभावना से इनकार किया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 22:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने घरेलू दरों के अधिक रहने के मद्देनजर चीनी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की संभावना से शुक्रवार को इनकार किया। उन्होंने भरोसा जताया कि अक्टूबर से शुरू वर्तमान विपणन वर्ष में निर्यात 50-60 लाख टन तक पहुंच सकता है।

चीनी का वर्तमान न्यूनतम बिक्री मूल्य (एमएसपी) 31 रुपये प्रति किलो है।

इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) की 87वीं वार्षिक आम सभा (एजीएम) को संबोधित करते हुए पांडे ने चीनी मिलों से कहा कि वे एथेनॉल के लिए भंडारण क्षमता तैयार करने में निवेश करें ताकि हरित ईंधन की नियमित रूप से आपूर्ति की जा सके।

पांडे ने बताया कि 2020-21 विपणन वर्ष (अक्टूबर-सितंबर) में निर्यात बढ़कर 70 लाख टन हो गया, यह 2017-18 में करीब 6.3 लाख टन था। कार्यक्रम से इतर उन्होंने कहा कि इस वर्ष निर्यात 50-60 लाख टन रहेगा।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम बिक्री मूल्य प्रणाली तब लाई गई थी जब कीमतों में गिरावट आ रही थी लेकिन अब कीमतें बढ़ रही हैं।

इस प्रणाली को कायम रखा जाएगा या नहीं, इस सवाल के जवाब में पांडे ने कहा, ‘‘यह अंतरराष्ट्रीय बाजार के रूझान पर निर्भर करता है। हालांकि फिलहाल एमएसपी की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान