लाइव न्यूज़ :

सरकार ने रिफाइंड पामतेल पर आयात शुल्क घटाकर 12.5 प्रतिशत किया

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर खाद्य तेलों की ऊंची कीमतों से चिंतित, सरकार ने रिफाइंड पाम तेल पर मूल सीमा शुल्क को 17.5 प्रतिशत से घटाकर अगले साल मार्च तक के लिए 12.5 प्रतिशत कर दिया है। इस कटौती का मकसद घरेलू आपूर्ति को बढ़ाना और घरेलू खुदरा बाजारों में कीमतों को कमी लाना है।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) में कमी के साथ, रिफाइंड पाम तेल और रिफाइंड पामोलिन दोनों पर प्रभावी शुल्क दरें (सामाजिक कल्याण उपकर सहित) 19.25 प्रतिशत से घटकर 13.75 प्रतिशत रह जाएगी।

इस संदर्भ में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने सोमवार देर शाम एक अधिसूचना जारी की। इसमें 31 मार्च, 2022 तक रिफाइंड पामतेल और इसके अन्य तेलों पर बुनियादी सीमा शुल्क को 17.5 प्रतिशत से घटाकर 12.5 प्रतिशत करने की बात कही गयी है। नई दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई है।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को मूंगफली तेल का औसत खुदरा भाव 181.48 रुपये प्रति किलो, सरसों का तेल 187.43 रुपये प्रति किलो, वनस्पति 138.5 रुपये प्रति किलो, सोयाबीन तेल 150.78 रुपये प्रति किलो, सूरजमुखी तेल 163.18 रुपये प्रति किलो और पाम तेल का खुदरा भाव सोमवार को 129.94 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

शुल्क कटौती के बारे में एसईए के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने मंगलवार को कहा, ‘‘पामोलीन (रिफाइंड पाम) पर आयात शुल्क को 19.25 प्रतिशत से घटाकर 13.75 प्रतिशत करने की घोषणा की गयी है। लेकिन सीपीओ पर आयात शुल्क कम नहीं किया गया है। ऐसे में अब सीपीओ की ही दर पर रिफाइंड पामोलीन का आयात बढ़ने की संभावना है। सीपीओ हमारी रिफाइनरियों के लिए कच्चा माल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह हमारे आत्मनिर्भरता के सिद्धांत के विपरीत है और देश में रोजगार सृजन और मूल्य संवर्धन को नुकसान पहुंचा सकता है।’’

हालांकि, चतुर्वेदी ने कहा कि उम्मीद की बात यह है कि इस कटौती की अंतिम तारीख 31 मार्च है।

एसईए के कार्यकारी निदेशक बी वी मेहता मानते हैं कि रिफाइंड पाम तेल के आयात में वृद्धि होगी क्योंकि कच्चे पाम तेल (सीपीओ) के साथ शुल्क अंतर अब घटकर केवल 5.5 प्रतिशत रह गया है। वर्तमान में सीपीओ पर प्रभावी शुल्क 8.25 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब