लाइव न्यूज़ :

सरकार ने नीलाम, आवंटित कोयला ब्लॉकों से नवंबर तक 8,965 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया

By भाषा | Updated: December 29, 2020 20:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सरकार ने नीलाम किये गये और आवंटित कोयला ब्लॉकों से पिछले महीने यानी नवंबर तक 8,964.75 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। कोयला मंत्रालय ने यह जानकारी।

कोयला मंत्रालय ने सुधारों पर जारी ई-बुकलेट में कहा कि राजस्व के इन आंकड़ों में सिर्फ अग्रिम भुगतान और मासिक प्रीमियम शामिल है। रॉयल्टी और करों या उपकर इस भुगतान से अलग होगा।

कोयला खान (विशेष प्रावधान) कानून के तहत आने वाली 204 कोयला खानों को छोड़कर अन्य ब्लॉकों का आवंटन खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) (एमएमडीआर) कानून के तहत किया गया है।

आज की तारीख तक एमएमडीआर कानून के तहत 11 कोयला ब्लॉकों का आवंटन विभिन्न सरकारी कंपनियों को किया गया है। इनमें से दो ब्लॉक वाणिज्यिक उद्देश्य से और शेष नौ खुद के अंतिम इस्तेमाल (कैप्टिव एंड-यूज) के लिए आवंटित किए गए हैं।

उच्चतम न्यायालय द्वारा 2014 में रद्द कोयला ब्लॉकों के पुन: आवंटन के लिए केंद्र सरकार 2015 में कोयला खान (विशेष प्रावधान) कानून लेकर आई थी। इसके अलावा सरकार ने कोयला खान (राष्ट्रीयकरण) कानून और एमएमडीआर कानून में भी संशोधन किया था जिससे कोयला ब्लॉकों के आवंटन से जुड़े तीनों कानूनों के प्रावधानों में समानता आ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें