लाइव न्यूज़ :

सरकार ने 2021-22 के रबी विपणन सत्र में रिकॉर्ड 4.33 करोड़ टन गेहूँ खरीदा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार ने 2021-22 के रबी विपणन सत्र में रिकॉर्ड 4.33 करोड़ टन गेहूं की खरीद की है।

गेहूं विपणन का मौसम अप्रैल से मार्च तक होता है, लेकिन आम तौर पर पहले तीन-चार महीनों में थोक खरीद की जाती है।पिछला रिकॉर्ड 2020-21 रबी विपणन सत्र में 3.89 करोड़ टन का था।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा, "वर्तमान विपणन सत्र 2021-22 की समाप्ति के बाद गेहूं की खरीद करने वाले ज्यादातर राज्यों से 4.33 करोड़ टन गेहूं की खरीद के साथ यह खरीद अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।"

विज्ञप्ति के अनुसार 85,581.39 करोड़ रुपय के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के साथ गेहूं के मौजूदा खरीद अभियानों से लगभग 49.15 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।

हालांकि, 2020-21 के खरीफ के मौसम में उगाए गए धान की खरीद अभी भी जारी है। खरीफ धान की खरीद अक्टूबर से सितंबर के बीच की जाती है।

मंत्रालय ने कहा कि धान की खरीद सुचारु रूप से जारी है और अब तक 8.69 करोड़ टन धान खरीदा जा चुका है, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 7.59 करोड़ टन था।

यह खरीद वर्ष 2019-20 में खरीफ के मौसम में की गयी 7.73 करोड़ टन धान की खरीद के पिछले उच्चतम स्तर को पार करते हुए अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

मंत्रालय ने कहा कि 1,64,217.43 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ खरीफ धान की खरीद से लगभग 128.38 लाख किसान पहले ही लाभान्वित हो चुके हैं।

दलहन और तिलहन के मामले में सरकार ने अब तक 5,662.82 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर नोडल एजेंसियों के माध्यम से कुल 10.49 लाख टन की खरीद की है।

तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान के लगभग 6.38 लाख किसान दलहन और तिलहन की खरीद से लाभान्वित हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?