लाइव न्यूज़ :

सरकार की बिक्री पेशकश के जरिये मिधानी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना

By भाषा | Updated: November 22, 2020 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर सरकार चालू वित्त वर्ष के दौरान रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम मिश्र धातु निगम लि. (मिधानी) में बिक्री पेशकश के जरिये 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।

कंपनी अप्रैल, 2018 में शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुई थी। सरकार ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कंपनी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से 438 करोड़ रुपये जुटाए थे।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र को विदेशी निवेश के लिए खोलने और रक्षा क्षेत्र में स्वत: मंजूर मार्ग से 74 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति से मिधानी के शेयर निवेशकों को आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

मिधानी रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष क्षेत्रों में इस्तेमाल के लिए विशेष इस्पात और सुपर अलॉय का विनिर्माण करती है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहे हैं।’’

बीएसई में शुक्रवार को मिधानी का शेयर 193.50 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से सरकार 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से 360 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई