लाइव न्यूज़ :

सरकार की बांड ईटीएफ की तीसरी किस्त इसी वित्त वर्ष में लाने की योजना

By भाषा | Updated: December 13, 2020 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर सरकार भारत बांड ईटीएफ की तीसरी किस्त चालू वित्त वर्ष में ही लाने की तैयारी कर रही है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। यह एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बांड में निवेश करता है।

सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) की करीब 12,000 करोड़ रुपये का कोष जुटाने की योजना है। हमारा इरादा भारत बांड ईटीएफ की अगली किस्त अगले कुछ माह में पेश करने का है।’’

भारत बांड ईटीएफ की दूसरी किस्त को जुलाई में पेश किया गया था और इसे तीन गुना से अधिक का अभिदान मिला था। इसके जरिये 11,000 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। दिसंबर, 2019 में इसकी पहली किस्त के तहत 12,400 करोड़ रुपये की राशि जुटाई गई थी।

बांड ईटीएफ के जरिये जुटाए गए कोष से इसमें भाग लेने वाले सीपीएसई या सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की कर्ज लेने की योजना सुगमता से पूरी होती है। इससे उन्हें अपने पूंजीगत खर्च को भी पूरा करने में मदद मिलती है।

भारत बांड ईटीएफ ने अपनी दूसरी किस्त के तहत पांच साल और 12 साल की परिपक्वता का विकल्प दिया था। पहली किस्त में परिपक्वता का विकल्प तीन और 10 साल था।

ईटीएफ फिलहाल ‘एएए’ रेटिंग वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बांड में ही निवेश करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें