लाइव न्यूज़ :

सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप के दूसरे चरण की शुरूआत की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय फेलोशिप के दूसरे चरण की शुरुआत की। दो वर्षीय फेलोशिप का मकसद युवाओं के लिये अवसर सृजित करना और जमीनी स्तर पर कौशल विकास को बढ़ाना है।

‘फेलोशिप’ के तहत शैक्षणिक भागीदार आईआईएम (भारतीय प्रबंधन संस्थान) द्वारा कक्षा सत्रों को जिला स्तर पर क्षेत्र में व्यापक अनुभव के साथ संयोजित करने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य रोजगार, आर्थिक उत्पादन बढ़ाने और आजीविका को प्रोत्साहन देने के लिए विश्वसनीय योजनाएं बनाने तथा इनसे जुड़ी बाधाओं की पहचान करना है।

इस मौके पर प्रधान ने संबंधित पेशेवरों (फेलो) से कौशल विकास के प्रयासों से जमीनी स्तर पर सामाजिक बदलाव के प्रेरक के रूप में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने जिलाधिकारियों और शैक्षणिक भागीदार आईआईएम से इस फेलोशिप के माध्यम से पेशेवरो को सहूलियत देने और बदलाव की एक सफल कहानी लिखने का आह्वान किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हम आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विविध क्षेत्रों में व्यापक बदलाव से नए कौशल और ज्यादा कुशल पेशेवरों की मांग बढ़ेगी। यह जिला स्तर पर कौशल की पहचान और कौशल विकास प्रयासों को निर्देशित करने की आवश्यकता को बताता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब