लाइव न्यूज़ :

सरकार ने दलहन, तिलहन का उत्पादन बढ़ाने के लिए ‘मिनी-किट’ कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने बुधवार को किसानों को दलहन और तिलहन की ऊंची पैदावार वाली बीजों के वितरण से जुड़ा एक ‘मिनी-किट’ कार्यक्रम शुरू किया।

ये मिनी-किट राष्ट्रीय बीज निगम (एनसीएस), नैफेड और गुजरात राज्य बीज निगम जैसी राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करायी जा रही हैं और केंद्र सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के जरिए इनके लिए पूर्ण वित्त पोषण कर रही है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बीज ‘मिनी-किट’ कार्यक्रम की शुरुआत कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर द्वारा किसानों को दलहन और तिलहन की ऊंची पैदावार वाली बीजों के वितरण के साथ हुई।

तोमर ने कहा कि केंद्र राज्यों के सहयोग से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत दलहन और तिलहन का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों कार्यान्वयन करती रहा है।

कृषि मंत्रालय ने कहा कि 2014-15 से दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर नये सिरे से ध्यान दिया जा रहा है।

तिलहन का उत्पादन 2014-15 में 2.751 करोड़ टन से बढ़कर 2020-21 में 3.657 करोड़ टन हो गया। इसी तरह दलहन का उत्पादन इस अवधि में 1.715 करोड़ टन से बढ़कर 2.556 करोड़ टन हो गया।

मिनी किट कार्यक्रम के तहत बीजों का वितरण 15 जून, 2021 तक जारी रहेगा ताकि किसानों को खरीफ फसलों की बुआई से पहले बीज मिल जाएं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को दलहन के कुल 20,27,318 मिनी किट, सोयाबीन के आठ लाख से ज्यादा मिनी किट और मूंगफली के 74,000 मिनी किट निशुल्क दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें