लाइव न्यूज़ :

पोषण सुरक्षा हासिल करने के लिए कदम उठा रही है सरकार: कृषि मंत्री तोमर

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार खाद्य सुरक्षा के साथ ही पोषण सुरक्षा हासिल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है।

हैदराबाद में पोषण सुरक्षा पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर ही संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ के रूप में घोषित किया है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक तोमर ने मौजूदा पीढ़ी से ज्वार, बाजरा जैसे पोषक खाद्यान्नों के महत्व को समझने और इसे अपनी दैनिक खुराक में शामिल करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि केंद्र ने कृषि क्षेत्र की खामियों को दूर करने के लिए 1.5 लाख रुपये के कृषि अवसंरचना कोष की घोषणा की है।

तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार ने तिलहनों और पाम तेल की खेती के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है जिससे तेलंगाना के किसानों को काफी फायदा होगा क्योंकि राज्य की जमीन इन फसलों की खेती के अनुकूल है।

उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को कृषि में निवेश की खातिर प्रोत्साहित करने और फसलों के लिए लाभदायक उपज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नए कृषि कानून बनाए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि सरकार 10,000 नए कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की स्थापना के लिए 6,850 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इसके परिणामस्वरूप करीब 86 प्रतिशत किसानों की जिंदगी बदल जाएगी।

हैदराबाद स्थित आईसीएआर- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च (आईआईएमआर), संयुक्त राष्ट्र का खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) और कृषि मंत्रालय इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू