लाइव न्यूज़ :

IDBI बैंक को खरीदेगी LIC, सरकार ने शुरू की बातचीत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 25, 2018 18:44 IST

फिलहाल IDBI बैंक की हालत सरकारी बैकों में सबसे खराब है। इस बैंक के लोन रेशियो फिलहाल सबसे खराब दौड़ से गुजर रहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 25 जून: सरकार IDBI बैंक का कुछ हिस्सा LIC को बेचने का सोच रही है। हालांकि इस प्रकरण का कोई औपचारीक ऐलान नहीं किया गया है। अगर ऐसा कुछ होता है तो LIC पहली बार बैंकिग सिस्टम में प्रवेश लेगी। मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक सरकार जुलाई तक अपने शेयर का आधा हिस्से को बेचना चाहती है। इन शेयरों को बेचने पर सरकार को लगभग 10000 से 11000 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। फिलहाल सरकार का IDBI बैंक में लगभग 82% शेयर है जिसे सरकार घटा कर लगभग 38% से 40% करना चाहती है। ऐसा करने से इस बैंक का कंट्रोल बड़े कंपनी के हाथ में चला जाएगा।

फिलहाल IDBI बैंक की हालत सरकारी बैकों में सबसे खराब है। इस बैंक के लोन रेशियो फिलहाल सबसे खराब दौड़ से गुजर रहा है। इससे पहले खबर थी कि सरकार अपने शेयर बेचने के लिए अलग अलग विकल्पों पर भी सोच रही थी लेकिन अब इसे LIC को बेचने के बारे में सोचा जा रहा है। फिच की भारत यूनिट इंडिया रेटिंग्स ने IDBI की रेटिंग घटा कर उसकी एसेट क्वालिटी के और खराब होने की चेतावनी दी है। हालांकि इस खबर के बाद से IDBI बैंक के शेयर में 5% का उछाल दर्ज किया गया था और फिर 1.82% के साथ ये बंद हुआ।

अगले पांच साल का फंड जुटाने के लिए बैंक के बोर्ड की बैठक जल्द होने वाली है। सरकार के मंजुरी के बाद LIC इस बैंक के शेयर खरीद सकती है। बता दें कि फिलहाल IDBI बैंक में LIC का 10.82% शेयर है। इस बैंक के कुछ हिस्सा को बेचने का ऐलान सरकार ने साल 2016 में किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :एलआईसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित