लाइव न्यूज़ :

सरकार हाइड्रोजन आधारित प्रणालियों के लिये फेम जैसी योजना लाने पर पर कर रही विचार: नीति आयोग सदस्य

By भाषा | Updated: November 27, 2020 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर नीति आयोग के सदस्य वी के सारस्वत ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की फेम योजना की तरह हाइड्रोजन आधारित प्रणालियों के लिये भी कार्यक्रम शुरू करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इस पहल का मकसद हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था को गति देना है।

उद्योग मंडल फिक्की के वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारस्वत ने कहा कि सरकार व्यापक स्तर पर हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिये समिति बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘बैटरी चालित वाहनों के लिये जिस प्रकार हम फेम (हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकृति और विनिर्माण में तेजी) योजना लाये हैं, क्या उस तरह से हाइड्रोजन चालित प्रणालियों या फ्यूल सेल चालित प्रणालियों के लिये ला सकते हैं। क्या हम जीएसटी संबंधी ढांचागत सुविधा की तरह व्यवस्था ला सकते हैं। इन सभी पर विचार जारी है।’’

सरकार अप्रैल 2015 में फेम योजना लायी थी। इसका मकसद प्रोत्साहन के जरिये इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड (पेट्रोल और बिजली दोनों से चलने वाले) वाहनों के विनिर्माण और उपयोग को बढ़ावा देना है।

सारस्वत ने कहा कि जहां तक हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था का सवाल है, इस पर उच्च स्तर पर काम जारी है।

उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को एक साथ लाने के लिये व्यापक स्तर पर कदम उठाये जा रहे हैं। सरकार समिति बना रही है जो देश में हाइड्रोजन अर्थव्यवस्था के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

सारस्वत ने कहा कि इस संदर्भ में महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत उद्योग भागीदरों के साथ कुछ बैठकें भी हुई है।

नीति आयोग के सदस्य ने कहा कि हाइड्रोजन उत्पादन में अनुसंधान को लेकर निवेश की जरूरत है। साथ ही उद्योग के भागीदारी की भी आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हाइड्रोजन का भारत के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण हिस्सा होगा क्योंकि अगले 2-3 साल में इसकी कीमतें नीचे आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब