लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया : गोयल

By भाषा | Updated: October 2, 2021 15:14 IST

Open in App

दुबई, दो अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार ने अभी तक एयर इंडिया पर कोई फैसला नहीं लिया है और एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए अंतिम विजेता का चयन निर्धारित प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं एक दिन पहले से दुबई में हूं और मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई निर्णय हुआ है। बेशक बोलियां आमंत्रित की गई थीं ... और इनका मूल्यांकन अधिकारियों द्वारा और नियत समय में किया जाता है। इसके लिए एक पूरी तरह से निर्धारित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा।’’

वह उन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि जिनमें कहा गया था कि टाटा कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी है।

सरकार की ओर से निजीकरण का दायित्य संभालने वाले निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था कि केंद्र ने अब तक एयर इंडिया के लिए किसी वित्तीय बोली को मंजूरी नहीं दी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया के विनिवेश के मामले में भारत सरकार द्वारा वित्तीय बोलियों को मंजूरी देने वाली मीडिया रिपोर्ट गलत हैं। मीडिया को सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया जाएगा।’’

संयुक्त अरब अमीरात के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भारतीय कारोबारियों के लिए काफी अवसर हैं।

उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं दोनों क्षेत्रों में जबर्दस्त संभावनाएं हैं।

निवेश पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारतीय व्यवसायों को यूएई के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें