लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया : गोयल

By भाषा | Updated: October 2, 2021 21:05 IST

Open in App

(राजेश राय)

दुबई, दो अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि सरकार ने अभी तक एयर इंडिया पर कोई फैसला नहीं लिया है और एयरलाइन के अधिग्रहण के लिए अंतिम विजेता का चयन निर्धारित प्रक्रिया के जरिये किया जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं एक दिन पहले से दुबई में हूं और मुझे नहीं लगता कि ऐसा कोई निर्णय हुआ है। बेशक बोलियां आमंत्रित की गई थीं ... और इनका मूल्यांकन अधिकारियों द्वारा और नियत समय में किया जाता है। इसके लिए एक पूरी तरह से निर्धारित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से अंतिम विजेता का चयन किया जाएगा।’’

वह उन मीडिया खबरों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि जिनमें कहा गया था कि टाटा कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण के लिए शीर्ष बोलीदाता के रूप में उभरी है।

सरकार की ओर से निजीकरण का दायित्य संभालने वाले निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा था कि केंद्र ने अब तक एयर इंडिया के लिए किसी वित्तीय बोली को मंजूरी नहीं दी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया के विनिवेश के मामले में भारत सरकार द्वारा वित्तीय बोलियों को मंजूरी देने वाली मीडिया रिपोर्ट गलत है। मीडिया को सरकार के फैसले के बारे में सूचित किया जाएगा।’’

संयुक्त अरब अमीरात के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, फार्मा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भारतीय कारोबारियों के लिए काफी अवसर हैं।

उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं दोनों क्षेत्रों में जबर्दस्त संभावनाएं हैं।

निवेश पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारतीय व्यवसायों को यूएई के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।’’

गोयल ने कहा कि यूएई में कारोबारियों ने भारत में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें और अधिक भारतीय कंपनियों को इसके लिए प्रोत्साहित करना होगा।... मुझसे मिलने वाला हर कोई बुनियादी ढांचे के विकास की पहल में भागीदार बनना चाहता है, वे संपत्ति मुौद्रिकरण कार्यक्रम को देखने के बहुत उत्सुक हैं, वे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत के साथ साझेदारी करने के इच्छुक हैं।’’

मंत्री ने कहा कि यूएई के साथ सॉफ्टवेयर सेवा क्षेत्र में काम कर रही भारतीय कंपनियों के लिए काफी अवसर हैं। गोयल ने कहा, ‘‘यूएई में भारत के लिए अच्छी संभावनाएं हैं। निवेश एक बड़ा क्षेत्र है जहां हम बड़े पैमाने पर काम कर सकते हैं। यूएई ने वर्षों से ऐसे में उद्योगों में क्षमताएं विकसित की हैं जहां कम लागत वाली ऊर्जा भारत को बहुत ही आकर्षक मूल्यों पर गुणवत्ता वाले उत्पाद प्राप्त करने में मदद कर सकती है।”

उन्होंने यहां एक अक्टूबर को दुबई एक्सपो-2020 में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया था।

इस बीच, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास के एक आधिकारिक ट्विटर हैंडल के अनुसार, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा आज रात महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के सम्मान में जगमगाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...