लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पीएम गति शक्ति योजना के तहत 101 परियोजनाओं की पहचान की: सोनोवाल

By भाषा | Updated: November 25, 2021 13:53 IST

Open in App

` नयी दिल्ली, 25 नवंबर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने खपत और उत्पादन केंद्रों के साथ बंदरगाहों का संपर्क बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 101 परियोजनाओं की पहचान की है।

उन्होंने उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 111 जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने कहा, "भारत के लिए लॉजिस्टिक की लागत कम करना महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार देश भर में लॉजिस्टिक संबंधी पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है।"

उन्होंने कहा, "पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने खपत और उत्पादन केंद्रों के साथ बंदरगाहों का संपर्क बढ़ाने के लिए पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 101 परियोजनाओं की पहचान की है।"

सोनोवाल ने कहा, सरकार की बुनियादी ढांचा योजनाएं जैसे सागरमाला, भारतमाला परियोजना (जिसका उद्देश्य पूरे देश में राजमार्गों का एक ग्रिड बनाना है), समर्पित माल गलियारा (डीएफसी) कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम