लाइव न्यूज़ :

सरकार ने फंगल- रोधी दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को रणनीति बनाई

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के बीच फंगल संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा अम्फोटेरिसिन- बी की उपलब्धता बढ़ाने के लिये एक योजना तैयार की है।

रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडिविया ने मंगलवार एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुकोरमाईसिस (फंगल) के इलाज में काम आने वाली दवा अम्फोटेरिसिनबी की आवश्यकता और आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की। हमने इसका घरेलू उत्पादन बढ़ाने के साथ दुनियाभर से इसका आयात करने के लिये विनिर्माताओं के साथ मिलकर एक रणनीति तैयार की है।’’

मंत्री ने इस दौरान यह देखा की देश में अम्फोटेरिसिन-बी की आपूर्ति में कई गुणा वृद्धि हुई है।

एक अन्य ट्वीट में मंत्री ने कहा, ‘‘हमने अम्फोटेरिसिन-बी की आपूर्ति पहले ही कई गुणा बढ़ा दी है। लेकिन वर्तमान में इसकी मांग अचानक बढ़ गई है। मैं आपको आश्वास्त करना चाहता हूं कि इस दवा को जरूरतमंद तक पहुंचाने के लिये हम जमीन आसमान जहां भी जाना होगा वहां जाने को प्रतिबद्ध हैं।’’

मंत्री ने कहा कि दवा की कमी को जल्द से जल्द दूर कर लिया जायेगा। ‘‘हमने दवा वितरण के लिये सक्षम वितरण और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन की पूरी प्रणाली तैयार की है। कमी को जल्द दूर कर लिया जायेगा। मैं राज्यों से भी आग्रह करता हूं कि दवा का पूरी किफायत के साथ दिशानिर्देशों के अनुरूप इस्तेमाल करें।’’

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि आपूर्ति की व्यवस्था पर राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) नजर रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें