लाइव न्यूज़ :

सरकार का कर्ज चालू वित्त वर्ष में निर्धारित लक्ष्य का 58 प्रतिशत तक पहुंचा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:12 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर सरकार चालू वित्त वर्ष में अब तक 7.02 लाख करोड़ रुपये मूल्य की ऋण प्रतिभूतियां की बिक्री कर बजट में पूरे साल के लिये निर्धारित राशि का 58 प्रतिशत कर्ज ले चुकी है। यह स्थिति तब है जब प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 में एक अप्रैल से 22 सितंबर तक सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 5.70 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

सरकारी प्रतिभूतियों की साप्ताहिक नीलामी से शुक्रवार को दीर्घकालीन और अल्पकालीन कर्ज के तहत औसत 6.15 प्रतिशत मूल्य पर 31,000 करोड़ रुपये जुटाये गये।

केयर रेटिंग्स के अनुसार साप्ताहिक नीलामी के तहत सरकार ने 5,13, 14 और 31 साल की प्रतिभूतियों को बेचकर 31,000 करोड़ रुपये जुटाया।

इसके साथ सरकार का कुल बाजार कर्ज इस वित्त वर्ष में 7.02 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की इसी अवधि में जुटाये गये 7.66 लाख करोड़ रुपये से 8 प्रतिशत कम है। वहीं नीलामी के तहत अधिसूचित राशि से 12,652 करोड़ रुपये कम है।

सरकार ने चालू वित्त वर्ष में कर्ज के जरिये 12.05 लाख करोड़ रुपये जुटाने का बजट लक्ष्य रखा है। यानी अप्रैल से लेकर अबतक जुटायी गयी राशि कुल निर्धारित कर्ज का 58 प्रतिशत है।

इस बीच, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अनुसार आर्थिक गतिविधियों के जोर पकड़ने के साथ ही सरकार के प्रत्यक्ष कर संग्रह में जोरदार उछाल आया है। चालू वित्त वर्ष में एक अप्रैल से लेकर अब तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह सालाना आधार पर 74.4 प्रतिशत बढ़कर 5.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मुख्य रूप से अग्रिम कर और टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) भुगतान बढ़ने से प्रत्यक्ष कर संग्रह बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें