लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एसईजेड, ईओयू से निर्यात पर आरओडीटीईपी दरें तय करने को समिति बनाई

By भाषा | Updated: November 10, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) तथा निर्यातोन्मुख इकाइयों (ईओयू) से निर्यात किए जाने वाले उत्पादों पर शुल्क और करों की वापसी (आरओडीटीईपी) की दरें तय करने के लिए एक समिति का गठन किया है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने अगस्त में निर्यात संवर्द्धन योजना आरओडीटीईपी के तहत 8,555 उत्पादों के लिए कर रिफंड की दरें तय की थीं। इनमें समुद्री उत्पाद, धागा और डेयरी वस्तुएं शामिल हैं। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में इस योजना के तहत रिफंड के लिए 12,454 करोड़ रुपये की राशि रखी है।

एसईजेड और ईओयू को अगस्त में अधिसूचित योजना से बाहर रखा गया था। उद्योग जगत उन्हें भी इस योजना में शामिल करने की मांग कर रहा था।

डीजीएफटी ने एक व्यापार नोटिस में कहा, ‘‘सरकार ने ईओयू/एसईजेड के निर्यात के लिए आरओडीटीईपी दरें तय करने को एक समिति का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें