लाइव न्यूज़ :

सरकार ने भारत बायोटेक के अंकलेश्वर संयंत्र में कोवैक्सीन के उत्पादन की मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अगस्त केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने भारत बायोटेक के अंकलेश्वर स्थित संयंत्र को कोविड-19 टीके कोवैक्सीन के उत्पादन की मंजूरी दे दी है।

मंडाविया ने ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार ने भारत बायोटेक के गुजरात के अंकलेश्वर संयंत्र में टीके के उत्पादन की अनुमति दे दी है।’’

इस मंजूरी से देश में कोविड-19 के टीके की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण ‘सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन’ के अनुरूप इससे टीके की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

इस साल मई में भारत बायोटेक ने कहा था कि वह अपने अंकलेश्वर संयंत्र में कोवैक्सीन की 20 करोड़ अतिरिक्त खुराक का उत्पादन करने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें