लाइव न्यूज़ :

सरकार ने निर्यातकों के लिए आरओडीटीईपी योजना के तहत दरों की घोषणा की, दायरे में आएंगे 8,555 उत्पाद

By भाषा | Updated: August 17, 2021 19:24 IST

Open in App

निर्यात प्रोत्साहन के लिए सरकार ने मंगलवार को निर्यातित उत्पादों पर शुल्क और कर छूट योजना (आरओडीटीईपी) के तहत कर रिफंड दरों की घोषणा कर दी है। सरकार ने समुद्री उत्पादों, धागे, डेयरी उत्पादों सहित कुल 8,555 उत्पादों के लिए दरों की घोषणा की है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि सरकार ने आरओडीटीईपी के तहत चालू वित्त वर्ष में रिफंड के लिए कुल 12,454 करोड़ रुपये की राशि रखी है। आरओडीटीईपी योजना के तहत निर्यात को प्रोत्साहन के लिए निर्यातकों को विभिन्न केंद्रीय और राज्य शुल्कों की वापसी की जाती है। वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम ने कहा कि आरओडीटीपी तथा राज्य और केंद्रीय करों और शुल्कों से छूट (आरओएससीटीएल)... दोनों योजनाओं के लिए 2021-22 में कुल 19,400 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध होगी। योजना के लिए 12,454 करोड़ रुपये तथा शेष 6,946 करोड़ रुपये आरओएससीटीएल के लिए उपलब्ध होंगे। चूंकि आरओडीटीईपी योजना इस साल एक जनवरी से प्रभाव में आई है ऐसे में जनवरी से मार्च की अवधि के लिए आनुपातिक आधार पर अतिरिक्त कोष उपलब्ध कराया जाएगा। सचिव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हमने दरें अधिसूचित कर दीं। आरओडीटीईपी लंबे समय तक चलने वाली योजना है। यह वाणिज्य मंत्रालय की प्रमुख योजना है। यह विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुकूल योजना है।’’ उन्होंने कहा कि दोनों योजनाओं के तहत 95 प्रतिशत उत्पाद और निर्यात आएगा। उन्होंने कहा कि तीन क्षेत्रों इस्पात, रसायन और फार्मास्युटिकल्स को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा क्योंकि इन क्षेत्रों ने बिना प्रोत्साहन के ही अच्छा प्रदर्शन किया है। विभिन्न क्षेत्रों के लिए कर रिफंड की दर 0.5 प्रतिशत से 4.3 प्रतिशत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसार की शिखर संस्थाओं के विसर्जन का समय

कारोबारसितंबर में भारत के निर्यात में आई इतने फीसद की कमी, चीन अभी भी भारत का सबसे बड़ा आयातक: वाणिज्य मंत्रालय

भारत"सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर डब्ल्यूटीओ सुधारों को संबोधित करने की आवश्यकता है", बोलीं वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल

कारोबारकोविड-19 के टीके पर ट्रिप्स करार से छूट के प्रस्ताव पर जल्द निर्णय चाहता है भारत

कारोबारसेज निर्यात पहली तिमाही में 41.5% बढ़कर 2.15 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा