लाइव न्यूज़ :

सरकार ने एथनॉल के लिए चीनी का उपयोग करने वाली मिलों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर सरकार ने शुक्रवार को चीनी मिलों को एथनॉल बनाने के लिए गन्ने का उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर प्रोत्साहन की घोषणा की। इसके तहत इस महीने से एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने का हस्तांतरण करने वाली चीनी मिलों को उनके नियमित कोटे के अलावा मासिक घरेलू बिक्री के लिए हस्तांतरित गन्ने की मात्रा के बराबर चीनी कोटा का आबंटन किया जाएगा।

देश में चीनी की मांग-आपूर्ति की स्थिति को बनाए रखने, चीनी की पूर्व-मिल कीमतों को स्थिर करने और घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार जून 2018 से मिल-वार मासिक चीनी कोटा तय कर रही है।

चीनी का कोटा उनके पास मौजूद स्टॉक, निर्यात प्रदर्शन और चीनी के एथनॉल में बदलने के आधार पर तय किया जाता है।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘बी-हेवी मोलेसेज’ /गन्ना के रस/चीनी सिरप/चीनी से एथनॉल के उत्पादन के लिए उपयोग किये गये चीनी पर प्रोत्साहन उनके मासिक रिलीज कोटा में अक्टूबर 2021 से दोगुना कर दिया गया है।’’

यह एथनॉल उत्पादन के लिए अतिरिक्त गन्ना/चीनी का उपयोग करने वाले चीनी मिलों को प्रोत्साहित करने तथा 'पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम' के अनुरूप पेट्रोल के साथ एथनॉल मिश्रण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब