लाइव न्यूज़ :

सभी गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लिए सरकार ने 19,041 करोड़ रुपये और आवंटित किए

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून सरकार ने भारतनेट परियोजना के तहत सभी गांवों तक ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन सुविधा पहुंचाने के लिए 19,041 करोड़ रुपये और आवंटित किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त, 2020 को घोषणा की थी कि 1,000 दिन में सभी गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ दिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहन उपायों की घोषणा करते हुए कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के लिए 19,041 करोड़ रुपये और उपलब्ध कराए गए हैं जिससे 2020 से 1,000 दिन में सभी गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

सीतारमण ने कहा कि इससे भारतनेट परियोजना पर कुल खर्च बढ़कर 61,109 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि 31 मई तक 1,56,223 ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड नेटवर्क से जोड़ने के काम पर 42,068 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस अतिरिक्त 19,041 करोड़ रुपये से शेष परियोजना को पूरा कर सकेंगे।

भारतनेट परियोजना के तहत सरकार ने शुरू में सभी 2.52 लाख ग्राम पंचायतों को द्रुत गति की ब्रॉडबैंड सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा था। प्रधानमंत्री ने बाद में इस परियोजना का विस्तार सभी गांवों तक करने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान