लाइव न्यूज़ :

गूगल ने मई में 71,132, जून में 83,613 सामग्री हटाई: अनुपालन रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई गूगल ने शुक्रवार को जारी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसने उपयोगकर्ताओं की शिकायत के बाद मई में 71,132 सामग्री (कंटेंट) और जून में 83,613 सामग्री हटाईं।

उपयोगकर्ताओं की शिकायत के अलावा गूगल ने स्वचालित प्रक्रिया से मई में 6,34,357 सामग्री और जून में 5,26,866 सामग्री को हटाया।

अमेरिका स्थित कंपनी ने यह जानकारी 26 मई को लागू हुए भारत के आईटी नियमों के अनुपालन के तहत दी।

गूगल ने अपनी पहली रिपोर्ट में कहा कि उसे इस साल अप्रैल में भारत में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के कथित उल्लंघन को लेकर 27,700 से अधिक शिकायतें मिलीं, जिसके परिणामस्वरूप 59,350 सामग्री को हटा दिया गया।

गूगल ने मई की रिपोर्ट में बताया कि उसे व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 34,883 शिकायतें मिलीं, और इनके आधार पर 71,132 सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि ये शिकायतें तीसरे पक्ष की सामग्री से संबंधित हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि यह गूगल के एसएसएमआई (उल्लेखनीय सोशल मीडिया मध्यस्थ) मंच पर स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन करती है।

जिन शिकायतों पर कार्रवाई की गई, उनमें सबसे अधिक कॉपीराइट (70,365) से संबंधित थीं। इसके अलावा मानहानि (753), नकल (5), अन्य कानूनी उल्लंघन (4), धोखाधड़ी (3) और यौन सामग्री (2) सहित कई श्रेणियों की शिकायतों पर कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते