लाइव न्यूज़ :

सोना 375 रुपये फिसला, चांदी 898 रुपये टूटी

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट आने तथा रुपये के मूल्य में सुधार से राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 375 रुपये टूटकर 46,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 898 रुपये की गिरावट के साथ 62,052 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 62,950 रुपये प्रति किलो बंद हुई थी।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 74.46 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘अमेरिका के जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत बुधवार को 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,781 डॉलर प्रति औंस रह गयी। इससे सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें