लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: सोना 375 रुपए उछला, चांदी में देखी गई गिरावट, जानें 6 जून 2023 के भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2023 20:50 IST

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस रह गयी।"

Open in App
ठळक मुद्देआज सोना के कीमतों में तेजी देखी गई है। वहीं चांदी आज 50 रुपए टूटा है। यही नहीं कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट देखी गई है।

नई दिल्ली:  वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

भाव पर क्या बोले विश्लेषक

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस रह गयी।"

इंदौर में सोने और चांदी के भाव में वृद्धि

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 200 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 150 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 61500 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 71600 रुपये प्रति किलोग्राम, चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति नग। भाषा सं अजय अजय

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 11 रुपये की गिरावट के साथ 59,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 11 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। 

इसमें 14,668 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,974.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :बिजनेससोने का भावचांदी के भावइंदौरNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो