लाइव न्यूज़ :

सोने की कीमत 7,300 रुपये बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 40,500 रुपये की भारी छलांग लगाकर 3,70,000 रुपये प्रति किग्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 19:59 IST

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और हाजिर कीमतें 8.55 डॉलर यानी 8.24 प्रतिशत बढ़कर 112.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में चांदी 14.42 डॉलर या 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्राफा बाजार बंद थे।पिछले सत्र में चांदी 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।डॉलर दबाव में रहेगा, तब तक व्यापक रुझान सकारात्मक ही रहेंगे।

Gold Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त चमक देखी गई। बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव के बीच निवेशकों की मजबूत मांग और वैश्विक तेजी के कारण दोनों कीमती धातुएं रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 7,300 रुपये यानी 4.6 प्रतिशत बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को सोना 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्राफा बाजार बंद थे।

चांदी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और सर्राफा बाजार में एक बार फिर सोने को पीछे छोड़ दिया। चांदी 40,500 रुपये यानी 12.3 प्रतिशत की भारी छलांग लगाकर 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। पिछले सत्र में चांदी 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''घरेलू बाजार में चांदी 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। बढ़ते व्यापारिक और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मजबूत मांग से इसे सहारा मिला है।'' फॉरेक्स डॉट कॉम के अनसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी जारी रही और हाजिर कीमतें 8.55 डॉलर यानी 8.24 प्रतिशत बढ़कर 112.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। पिछले सत्र में चांदी 14.42 डॉलर या 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई थी।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, ''चांदी को निवेश के साथ ही मजबूत औद्योगिक मांग का भी लाभ मिल रहा है। निकट अवधि में चांदी की कीमतों में मुनाफावसूली और स्थिरता का दौर देखा जा सकता है, लेकिन जब तक वैश्विक जोखिम बना रहेगा और डॉलर दबाव में रहेगा, तब तक व्यापक रुझान सकारात्मक ही रहेंगे।''

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतें पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गईं, जिससे सुरक्षित संपत्तियों के प्रति निवेशकों का आकर्षण और बढ़ गया। वैश्विक बाजारों में सोने में भी तेजी का सिलसिला जारी रहा और लगातार सातवें दिन इसमें बढ़त देखी गई। सोना 79.13 डॉलर यानी 1.58 प्रतिशत बढ़कर 5,087.48 डॉलर प्रति औंस हो गया।

इससे पहले सोमवार को सोना पहली बार 5,000 डॉलर प्रति औंस के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 5,110.24 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक प्रवीण सिंह ने कहा, ''विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 5,080 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। इसे नए भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर डॉलर से मजबूती मिली है।''

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा को 100 प्रतिशत शुल्क की धमकी देने (चीन के साथ व्यापारिक समझौते के कारण) से बाजार में हलचल मची है और सर्राफा की मांग बढ़ी है। पिछले सात कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 19 जनवरी के 4,670.89 डॉलर प्रति औंस से लगभग नौ प्रतिशत यानी 416.59 डॉलर बढ़ गई हैं।

टॅग्स :गोल्ड रेटसोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?