लाइव न्यूज़ :

Gold Rate Today: सोना 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जानिए सिल्वर का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 18:23 IST

Gold Rate Today: 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षित-निवेश विकल्प के बतौर सर्राफा मांग को पुनर्जीवित करने में मदद मिली है।बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बारे में अनिश्चितता के साथ, जोखिम की धारणा को बढ़ाए रखना जारी रखती है।

Gold Rate Today: स्टॉकिस्ट एवं आभूषण विक्रेताओं की तरफ से लिवाली आने और कमजोर डॉलर के कारण बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने ऐतिहासिक एक लाख रुपये के स्तर से बुधवार को ‘यू-टर्न’ लिया था और 2,400 रुपये घटकर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया था। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

अमेरिकी वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच मौजूदा व्यापार गतिरोध कुछ समय तक जारी रह सकता है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि चीन के लिए अगले ‘‘दो से तीन सप्ताह’’ में नई शुल्क दरें मिल सकती हैं। जिंस बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप और बेसेंट की टिप्पणियों से सोना में अब तक के उच्चतम स्तर से तकनीकी सुधार के तहत आई गिरावट के बाद सुरक्षित-निवेश विकल्प के बतौर सर्राफा मांग को पुनर्जीवित करने में मदद मिली है।

इस बीच, बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एलकेपी सिक्योरिटीज में जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, "सोना 1,000 रुपये से अधिक की बढ़त के साथ खुला और एमसीएक्स पर 95,700 रुपये पर पहुंच गया, क्योंकि कॉमेक्स सोना 3,300 डॉलर से ऊपर मजबूती से टिका रहा। ट्रंप प्रशासन के लहजे में तेज बदलाव के बाद आया नया उछाल दर्शाता है कि चीन के साथ कोई ठोस व्यापार वार्ता शुरू होने से पहले शुल्क अभी भी बातचीत का केंद्रीय हिस्सा बना रह सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कूटनीतिक प्रगति में यह देरी, चीन की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बारे में अनिश्चितता के साथ, जोखिम की धारणा को बढ़ाए रखना जारी रखती है।

चीन ने अभी तक व्यापार चर्चाओं पर कोई मजबूत या स्पष्ट रुख जारी नहीं किया है, जो भू-राजनीतिक धुंध को बढ़ाता है।’’ वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना 47.16 डॉलर यानी 1.43 प्रतिशत बढ़कर 3,335.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मुनाफावसूली के कारण अल्पकालिक गिरावट के बाद तेजी आई क्योंकि धातु रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। ट्रंप के ताजा बयान से अमेरिकी आर्थिक परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता पैदा हो गई है, जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग बढ़ी है।’’

कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि बेरोजगारी लाभ दावों और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर सहित आगामी अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़े सर्राफा कीमतों की दिशा को प्रभावित कर सकते हैं। एशियाई कारोबारी अवधि में हाजिर चांदी 0.48 प्रतिशत गिरकर 33.42 डॉलर प्रति औंस रह गई।

टॅग्स :गोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा