लाइव न्यूज़ :

सोने में 700 रुपए की गिरावट, चांदी भी 800 रुपये फिसली, जानें आज का सोने का भाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 9, 2025 20:29 IST

कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

Open in App

Gold Rate Today: कमजोर वैश्विक रुझानों के अनुरूप बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 700 रुपये गिरकर 98,420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 99,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 600 रुपये गिरकर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। मंगलवार को यह 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अतिरिक्त, बुधवार को चांदी की कीमत 800 रुपये गिरकर 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 1,04,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जुलाई में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम होने और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में बिकवाली का दबाव देखा गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर मजबूत बना हुआ है और दो सप्ताह के उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहा है। बाजार प्रतिभागियों का अनुमान है कि फेडरल रिजर्व उच्च आयात करों और मजबूत अमेरिकी श्रम बाजार के कारण मुद्रास्फीति में संभावित गिरावट को देखते हुए उच्च ब्याज दरें बनाए रखेगा।’’ वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 11.66 डॉलर यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,289.81 डॉलर प्रति औंस रह गया। मेहता इक्विटीज में उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने कहा, ‘‘अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं और नए व्यापार जोखिमों के बीच संतुलन बनाने के कारण सोने की कीमतें 3,300 डॉलर प्रति औंस से नीचे गिर गईं।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उच्च शुल्क लागू होने की समयसीमा को एक अगस्त से आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने तांबे पर 50 प्रतिशत शुल्क और दवाओं पर संभावित 200 प्रतिशत शुल्क लगाया हुआ है। कलंत्री ने कहा कि इन शुल्कों से बाजार में हलचल मचने की उम्मीद है। अमेरिकी मुद्रास्फीति में गिरावट के साथ फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक ढील दिए जाने की संभावना कम हो गई है।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?