लाइव न्यूज़ :

Gold Price Today: 2 अप्रैल को महंगा हुआ सोना, जानें आज का सोने का भाव...

By संदीप दाहिमा | Updated: April 2, 2025 20:17 IST

Gold Rate Today 2 April 2025: अमेरिका द्वारा जवाबी शुल्क लगाए जाने की चिंताओं के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर स्थिर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देGold Price Today: 2 अप्रैल को महंगा हुआ सोना, जानें आज का सोने का भाव...

Gold Rate Today 2 April 2025: अमेरिका द्वारा जवाबी शुल्क लगाए जाने की चिंताओं के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर स्थिर बनी रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना करीब दो माह की सबसे तेज बढ़त यानी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 94,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 93,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर स्थिर कारोबार करता रहा।

कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत सहित विभिन्न देशों पर जवाबी शुल्क के लागू होने से पहले सोने की कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि, चांदी की कीमतें मंगलवार के बंद स्तर 1,02,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,000 रुपये घटकर 1,01,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि यह घटना (जवाबी शुल्क) सभी वित्तीय परिसंपत्ति वर्गों में अस्थिरता की एक नई लहर का कारण बनेगी।’’ गांधी ने कहा, ‘‘निवेशक यह आकलन करेंगे कि शुल्कों का अगला दौर वैश्विक व्यापार, वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीतिक मोर्चे को कैसे प्रभावित करेगा, और उसके अनुरूप प्रतिक्रिया देगा।

अनिश्चित (अस्थिर) समय आमतौर पर कीमती धातुओं के लिए फायदेमंद होता है।’’ वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 0.11 प्रतिशत बढ़कर 3,116.86 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, जून डिलिवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 3,149.30 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। इस बीच, एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 0.52 प्रतिशत बढ़कर 33.87 डॉलर प्रति औंस हो गई। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों को अमेरिकी निजी नौकरियों की रिपोर्ट के जारी होने का भी इंतजार रहेगा, जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति पर अधिक जानकारी प्रदान कर सकती है।

टॅग्स :सोने का भावगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today: 27 मार्च 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,46,950 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा