लाइव न्यूज़ :

सोने में मामूली गिरावट, चांदी में लाभ

By भाषा | Updated: December 30, 2020 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर रुपये के मजबूत होने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 16 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 49,484 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोने का भाव 49,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी का भाव 205 रुपये बढ़कर 67,673 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पिछले दिन यह भाव 67,468 रुपये प्रति किलो था।

बुधवार के आरंभिक कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की तेजी दर्शाता 73.33 रुपये प्रति डॉलर हो गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,879 डालर प्रति औंस हो गया वहीं चांदी 26.22 डालर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘मंगलवार के मुकाबले डॉलर इंडेक्स के घटने से सोने की कीमत में तेजी आई। महामारी की आशंका के कारण आर्थिक सुधार को लेकर चिंता की वजह से सर्राफा कीमतों की तेजी को समर्थन मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान